
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:
“भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”












