Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल नई आबादी में नशाखोरी के दुष्प्रभावों और उपचार पर जागरूकता...

सरकारी स्कूल नई आबादी में नशाखोरी के दुष्प्रभावों और उपचार पर जागरूकता सेमीनार का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोमल मित्तल आई.ए.एस. डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर एवं चेसरपर्सन जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी होशियारपुर और डा. हरबंस कौर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर होशियारपुर के आदेशानुसार सरकारी कन्या हाई स्कूल नई आबादी (होशियारपुर) में प्रिंसीपल दीप्ति ढिल्लो के नेतृत्व में स्कूल ड्रग एब्यूज क्लब के इंचार्ज मनप्रीत कौर, गाईडेंस क्लब इंचार्ज आशु वालिया के प्रयासों से एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र, होशियारपुर से निशा रानी मेनेजर, प्रशांत आदिया काउंसलर मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर निशा रानी मेनेजर ने नशाखोरी के कारणों, लक्षणों तथा इसके साथ हाने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशांत आदिया काउंसलर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और लड़कियां देश की निर्माता हैं, जिन्हें परिवारों में कई भूमिकाएं निभानी हैं। जो पंजाब को नशा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की नींव होती है और समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। 

Advertisements

दूध, मक्खन, घी, गबरूओं का देश कहे जाने वाला पंजाब आज अपनी जवानी को नशे में बहा देने के कगार पर खड़ा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें और इस चुनौती को स्वीकार कर नशा मुक्त भारत बनाने का मंथन करें।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नशा बार-बार होने वाली, लंबे समय तक चलने वाली मानसिक बीमारी है, जिसका उपचार स्वास्थ्य विभाग, पंजाब द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त में किया जाता है। नशाखोरी से पीड़ित व्यक्ति को समर्थन की आवश्यकता होती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग उनकी मदद और सहयोग के लिए तैयार है। आओ एक अभियान चलायें पंजाब को नशा मुक्त बनाएं। इस मौके पर प्रिंसीपल दीप्ति ढिल्लों ने कहा कि आपने जो भी जानकारी ली है, उसे अपने तक ही सीमित न रखें, उसे हर घर, गली, मोहल्ले तक पहुंचाएं ताकि नशाखोरी से पीड़ित हर व्यक्ति की मदद हो सके, तभी हमारा मिशन, तंदुरुस्त पंजाब सही साबित होगा। इस अवसर पर भावना शर्मा, मनजीत कौर आदि उपस्थित थीं।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here