
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), शाम धीर। होशियारपुर के हलका चब्बेवाल में पड़ते गांव जियाणा की संत मार्किट में सरबत दे भले के लिए 18वां महान कीर्तन दरबार करवाया गया। इस मौके पर श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस मौके पर रागी, ढाडी एवं कीर्तनी जत्थों ने गुरवाणी कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। इस मौके पर विधायक डा. इशांक कुमार ने विशेष रुप से पहुंचकर कीर्तन दरबार में माथा टेका और सरबत के भले की कामना की। इस दौरान आई हुई संगतों एवं मेहमानों का स्वागत करते हुए सुखविंदर सिंह पन्नू ने सभी का आभार जताया। इस दौरान श्री पन्नू ने डा. इशांक को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्णकार संघ पंजाब व खत्री सभा पंजाब ने भी विशेष तौर से पहुंचकर आयोजकों को समागम करवाने की बधाई दी और इलाका निवासियों से अपील की कि वह इसी प्यार एवं आपसी सदभाव से अपने धार्मिक समागम मनाएं। इस अवसर पर सुदर्शन धीर, जोगिंदर कुमार, राजीव कुमार, जगमोहन, अनशुमन शर्मा, राजेश जैन, कुलदीप राणा, कमलजीत घुम्मण, डा. संजीव, डा. नवीन, सुलखन सिंह, पूर्व सरपंच रोमी, बिट्टू, हरीश, पृथ्वी चंद, तुलसी राम, ज्योति, बिट्टू, बबला धीर सहित बड़ी संख्या में इलाका निवासियों ने कीर्तन दरबार में पहुंचकर गुरुवाणी कीर्तन श्रवण किया और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।












