Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir J&K में फेरबदल, पाल महाजन निदेशक पर्यटन जम्मू नियुक्त

J&K में फेरबदल, पाल महाजन निदेशक पर्यटन जम्मू नियुक्त

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल किया है, जिसके तहत तीन अधिकारियों की नियुक्ति और स्थानांतरण किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी आदेश में जेकेएएस अधिकारी विशेष पाल महाजन को निदेशक पर्यटन जम्मू के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके इलावा, आईएएस अधिकारी निधि मलिक को जिला उपायुक्त रियासी, आईएएस रूपेश कुमार को निदेशक समाज कल्याण विभाग जम्मू के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements

शाहजाद आलम को निदेशक रोजगार जेएंडके के साथ-साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मिशन यूथ और मिशन निदेशक, मिशन युवा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस बदलाव के तहत, निदेशक रोजगार पद से जेकेएएस अधिकारी निसार अहमद वानी को सामान्य प्रशासन विभाग में अगली नियुक्ति के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here