Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir सीआरपीएफ 72 बटालियन द्वारा गांव में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सीआरपीएफ 72 बटालियन द्वारा गांव में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। जिला राजौरी के अंतर्गत दूर-दराज के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रशासन, जनता और बल (सीआरपीएफ) के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 72 बटालियन ने हाई स्कूल लदयोट के गांव थंगरियोट जिला राजौरी के अंतर्गत शनिवार को एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीण बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों सहित चार सौ के करीब लोगों ने अपनी सेहत की जांच करवाई। और साथ ही सीआरपीएफ के डाक्टरों की टीम ने खास कर बच्चों व बुजुर्गों की बेहतर देखभाल और रखरखाव के बारे में विस्तार से जागरूक भी किया। उद्घाटन शिविर में सीआरपीएफ 72 बीएन के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव, विनीत कुमार सेकंड इन कमांड मुख्य रूप से उपस्थित थे और उनके साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर राजन छत्री, डा. शिराज मिर्जा उपस्थित रहे।

Advertisements

चिकित्सा शिविर में सीआरपीएफ ने भाईचारे का संदेश भी दिया। और कहा कि आने वाले समय में भी ग्रामीणों की सुविधा के लिए ऐसे ही शिविर लगाए जाएंगे। क्षेत्र व ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक बेहतर सुविधा देना भी सीआरपीएफ का उद्देश्य है। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा शिविर लगाने का उद्देश्य दूर दराज के लोगों को मूलभूत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। वहीं शिविर में चमड़ी रोग, दांत, जिस्म दर्द, आंखों का रोग, पेट संबंधी आदि समस्या से जुड़े मरीजों की सेहत की जांच कर उन्हें दवाई देने के साथ खानपान, व सर्दी के मौसम में रखरखाव के बारे में जागरूक किया गया। इस शिविर में पूर्व सरपंच व गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। और साथ ग्रामीणों ने सीआरपीएफ का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here