Saturday, October 17, 2026
Home Crime देश के विभिन्न राज्यों से पहलगाम घूमने गए थे पर्यटक, आतंकी हमले...

देश के विभिन्न राज्यों से पहलगाम घूमने गए थे पर्यटक, आतंकी हमले में मारे गए व घायलों की सूची जारी

  • जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण पूरे भारत रोष की लहर है। लोगों द्वारा पाकिस्तान खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने भारत को कभी न भूलने वाला दर्द दिया। आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर 26 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।  इस हमले के शिकार हुए अधिकतर लोग पर्यटक थे, जो अपने परिवारों के साथ ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले बायसरन घूमने आए थे। इसमें एक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम का ही नागरिक भी शामिल है। जिसने एक आतंकी से लोहा लिया। इस आतंकी हमले में मरने वालो लोगों की सूची जारी की गई है।
  • हमले में मरने वाले लोगों में सुशील नाथ्याल – इंदौर (मध्य प्रदेश), सैयद आदिल हुसैन शाह – हपात्रांडी, पहलगाम (जम्मू-कश्मीर), हेमंत सतीश जोशी – ठाणे, मुंबई (महाराष्ट्र), विनय नारवाल – करनाल (हरियाणा), अतुल श्रीकांत मोनी – श्रीराम अचल सीएचएस, वेस्ट रोड, मुंबई (महाराष्ट्र), नीरज उदवानी – उत्तराखंड, बिटन अधिकारी – विष्णु, कोलकाता (पश्चिम बंगाल), सुदीप न्यौपाने – बतवाल, रूपनदेही (नेपाल), शुभम द्विवेदी – शाम नगर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश, प्रशांत कुमार सतपथी – मलाश्वर, ओडिशा, मनीष रंजन (आबकारी निरीक्षक) – बिहार, एन. रामचंद्र – कोच्चि, केरल, संजय लक्ष्मण लाली – ठाणे, मुंबई (महाराष्ट्र), दिनेश अग्रवाल – चंडीगढ़, समीर गुहर – कोलकाता (पश्चिम बंगाल), दिलीप डसिल – पनवेल, मुंबई (महाराष्ट्र), जे. सचंद्रा मोली – पांडोरांगपुरम, बालासोर (ओडिशा), मधुसूदन सोमिसेट्टी – बैंगलोर (कर्नाटक), संतोष जगधा – पुणे, महाराष्ट्र, मंजू नाथ राव – कर्नाटक, कस्तुब गावनोटाय – पुणे, महाराष्ट्र, भरत भूषण – सुंदर नगर, बेंगलुरु (कर्नाटक), सुमित परमार – भावनगर, गुजरात, यतेश परमार – भावनगर, गुजरात, टेगेलायलिंग (वायुसेना कर्मचारी) – ज़ीरो, अरुणाचल प्रदेश, शैलेषभाई एच. हिमतभाई कलाठिया – सूरत, गुजरात शामिल है। लोगों द्वारा भारत हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here