Saturday, October 24, 2026
Home Latest पीएम मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि...

पीएम मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अम्‍बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।  

Advertisements

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;

“महापरिनिर्वाण दिवस पर, हमारे संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को हम नमन करते हैं।

समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा की एक तस्वीर भी साझा कर रहा हूँ। जय भीम!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here