
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इस्राइल ने गाजा पट्टी पर के हवाई हमले किए है। इस हमले में करीब 25 फलस्तीनी की मौत हो गए कई घायल हो गए। फलस्तीनी चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। गाजा पट्टी के उत्तर में स्थित अल-अवदा अस्पताल और मध्य गाजा के अल-अक्सा अस्पताल के प्राधिकारियों ने बताया कि शहरी नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत पर इस्राइल द्वारा किए गए हमले के बाद कुल 25 शव अस्पताल लाए गए। उन्होंने बताया कि इस्राइल के हमले में नुसेरात में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कुछ घंटे पहले ही गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम समझौते की उम्मीद जताई थी।












