Monday, October 19, 2026
Home Education इंग्लिश व समाजिक विज्ञान मेले का आयोजन, गुणात्मक शिक्षा देने का प्रयास

इंग्लिश व समाजिक विज्ञान मेले का आयोजन, गुणात्मक शिक्षा देने का प्रयास

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा विभाग पंजाब के दिशानिर्देशों के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलवाहा में प्रिंसीपल अमनदीप सिंह की देखरेख में इंग्लिश व समाजिक विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।इस मेले के माध्यम से बच्चों के बीच में इंग्लिश व समाजिक विज्ञान विषय के प्रति रूचि को बढ़ाना था। इस मेले में विद्यार्थियों ने मैडम प्रीती बाला व रंजीत कौर की देखरेख में 30 माडल व दो प्ले रोल, इंग्लिश व समाजिक विज्ञान के थ्री-डी माडल,शो एंड टैल, कविता उच्चारण, बोलने में कठिन शब्दों आदि का भी प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

अध्यापिका प्रीती बाला ने बताया कि इंग्लिश व समाजिक विज्ञान विषय को अपनी रोजाना की जिंदगी के साथ जोड़कर विषय को बहुत ही सरल बनाया जा सकता है और विद्यार्थियों के बीच इंग्लिश व समाजिक विज्ञान विषय के भय को दूर किया जा सकता है। प्रिंसीपल अमनदीप सिंह ने इस मौके बोलते कहा कि इंग्लिश व समाजिक विज्ञान विषय रटने की बजाए समझने का विषय है। समाजिक विज्ञान हमारे इतिहास से जुड़ा हुआ है। इन मॅाडलों के जरिए विद्यार्थियों को विषय की जानकारी देना ज्यादा आसान है।

अमनदीप सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया आयोजन का उद्देश्य बच्चों में इंग्लिश व समाजिक विज्ञान के प्रति विशेष रूचि जगाना है। ताकि इस दिशा में बच्चों का बौद्धिक विकास हो सके। स्कूल में कराएं मेले में उन्होंने कहा कि प्रेक्टिकली मॉडल रचना के साथ विषय के जटिल से जटिल अभ्यासों को भी याद किया जा सकता है उन्होंने कहा कि इस तरह के मेलों का आयोजन, आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में मील पत्थर साबित होंगे। इस मौके बढ़िया कार्य करने वाले  विद्यार्थियों को संमानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here