त्रिपुरा, नागालैंड भाजपा की बड़ी जीत कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ एक और कदम : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा की ओर से त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की सरकार बनने पर जिला पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न मनाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने करते हुए इस जीत पर खुशी प्रकट कर आए हुए कार्यकर्ताओं को इस जीत पर बधाई दी।

Advertisements

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया सह प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने बताया कि इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना जी ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर जीत के इस जश्न पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि त्रिपुरा व नागालैंड में हुई भाजपा की जीत पर प्रदेश के उत्तर पूर्व लोगों ने भाजपा को समर्थन देकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा एक राष्ट्रभक्तों की पार्टी है और इस जीत को उन्होंने वहां के आम लोगों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा की नीतियों के ऊपर मोहर लगाते हुए आज करीब सारे देश में 22 राज्यों मे भाजपा की सरकार बन चुकी है। हम कह सकते हैं कि हमारा देश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।

भाजपा जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की केन्द्र सरकार की नीतियों पर जनता की मोहर : रमन घई

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की इस बड़ी जीत से आज देश के लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों पर मोहर लगाकर भाजपा में जो विश्वास दिखाया है, वह दिन दूर नहीं जब देश कांग्रेस मुक्त होकर पूरे भारतवर्ष में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का ध्वज लहराएगा।

उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भाजपा संचालित प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में नंबर 1 बनकर पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा व नागालैंड में रिकार्डतोड़ जीत हासिल की है इस बड़ी जीत से भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने आपको गौरवमयी महसूस कर रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने श्री खन्ना जी का मुंह मीठा करवाया और आए हुए सभी कायकर्ताओं को मिठाई बांटी और कार्यकर्ताओं ने खुशी में वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य विजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट आर.पी. धीर, महामंत्री एडवोकेट डी.एस.बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव नीति तलवाड़, जिला उपाध्यक्ष टोनू सेठी, गौरव वालिया, जिला सचिव डा. राज कुमार सैनी, एस.एम. सिद्धु, विनोद हंस, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, मंडल महासचिव डा. पंकज शर्मा एवं मनजिंदर सयान, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, मैडीकल सैल अध्यक्ष डा. वशिष्ट कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्य मा. रोशनदीन, लाल हुसैन, एन.आर.आई. अध्यक्ष गुरमिंदर सैनी, जगदीप सोहल, गगन सैनी, स्पोर्टस सैल महासचिव किरपाल आहलुवालिया, गगन, नरिंदर कुमार, अश्विनी छोटा, मनप्रीत सिंह, सुनील सेठी, रमनीश घई, जसबीर सिंह, तजिंदर सिंह, गुरमिंदर कौर, सुभाष शर्मा, यशू जैन, टिंकु शर्मा, ऊषा भल्ला, संदीप कौर, रविकांत भल्ला, हरि ओम, दीपक रौक्सी, राज कुमार राजू, परमजीत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here