
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के गांव लड़ोई में नहाने गई 2 सगी बहनों की वॉटर गीजर की गैस चड़ने के कारण मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतकों की पहचान प्रभजोत कौर उम्र 12 वर्ष और उसकी बहन शरणजोत कौर उम्र 10 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें नहाने गई हुई थी, इस दौरान बाथरूम में लगे पानी गर्म करने वाले गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। जब दोनों बहनें बाहर नही आई तो कुछ देर बाद उसके छोटे भाई ने आवाज लगाई तो बाथरूम का दरवाजा नहीं खुल रहा था।

इसके बाद छोटे बच्चे ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की पर दरवाजा न खुला तो उसने आसपास के लोगों को बताया और उन्होंने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद देखा कि दोनों लड़कियां बेहोश पड़ी हुई थीं। जब तक दरवाजा खुला तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों बच्चियों की मौत हो गई थी। परिवार के मुखिया ने बताया कि बच्चों की मां दुबई में रहती थी और दोनों बच्चे उनके साथ ही रहते थे। घटना की सूचना मिलने पर गांव वह परिजनों में शोक की लहर फैल गई।












