Friday, October 30, 2026
Home Latest 15 फीट गहरे खड्डे में गिरा अनियंत्रित ट्रक, चालक व सहायक घायल

15 फीट गहरे खड्डे में गिरा अनियंत्रित ट्रक, चालक व सहायक घायल

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय चौक के समीप एनएच 28 पर मंगलवार की अगली सुबह ट्रक टेलर पर ट्रेक्टर ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने से वाहन का चालक और सहायक बुरी तरह से घायल हो गया है। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी बछवाड़ा भेजा गया।

Advertisements

घायल ट्रक टेलर चालक की पहचान बख्तियारपुर जिला निवासी नंदू राय व खलासी पटना जिले के गंगा यादव के रूप में की गई है। घायल चालक ने बताया कि हाजीपुर से 5 ट्रेक्टर को ट्रक पर लादकर पूर्णिया जा रहे थे, अहले बेगमसराय चौक के समीप एनएच 28 पर तेघड़ा से दलसिंहसराय की ओर तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया। जिस कारण ट्रक टेलर अनियंत्रित होकार सडक़ के किनारे करीब 15 फिट गड्ढे में पलट गया। वाहन पलटने से चालक और खलासी वाहन में ही फस गया। ग्रामीणों की मदद से ट्रक के चालक व खलासी को ट्रक से निकाल कर इलाज के लिए भेजा। वही ट्रक टेलर पर लदे ट्रेक्टर भी क्षति ग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here