Tuesday, October 27, 2026
Home Education एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक समारोह उड़ान आयोजित,...

एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक समारोह उड़ान आयोजित, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सभी ने सराहा

sav-jain-day-boarding-school-hoshiarpur-annual-function

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित ऊना रोड स्थित एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक समारोह ‘उड़ान’ आज हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। उड़ान के पहले दिन नरेंद्र जैन M/S  खुशी राम गोवर्धन दास राजपाल जैन मुख्यातिथि के तौर पर और कैबिनेट मिनिस्टर डॉ रवजोत सिंह व ex कैबिनेट मिनिस्टर ब्रह्म शंकर जिम्पा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।दूसरे दिन मुकुट बिहारी, रत्न चंद ,वरिंदर कुमार,अनिल कुमार जैन  घोड़े वाला परिवार, लुधियाना ने मुख्यातिथि के तौर पर पहुंच कर वार्षिक समारोह में दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर एस डी कॉलेज से प्रशांत सेठी और भाजपा स्टेट सेक्रेटरी मीनू सेठी भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। स्कूल बच्चों ने कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती वंदना से की जिससे देख कर उपस्थित परिजनों ने बहुत सराहा। 

Advertisements

मुख्यातिथि ने इस अवसर पर कहा कि एसएवी डे बोर्डिंग स्कूल किसीपहचान का मोहताज नहीं है यहां की मेनेजमेंट द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा से विद्यार्थी पूरे पंजाब में नहीं बल्कि देश में अपना नाम कमा रहे हैं। यहां का सारा स्टाफ बहुत ही मेहनती है ।मीनू सेठी जी ने कहा कि मैं आशा करती हूं कि भविष्य में भी यह स्कूल आकाश की बुलंदियों को छूएगा। प्रशांत सेठी जी ने कहा कि उड़ान” सिर्फ एक थीम नहीं है, यह जीवन का एक संदेश है। यह हमें याद दिलाता है कि हर बच्चा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर ऊंची उड़ान भर सकता है। मैं आप सभी बच्चों को यही कहना चाहता हूं कि अपने सपनों को कभी छोटा मत समझिए। मेहनत और विश्वास से आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर जैन शिक्षण निधी के प्रधान जीवन जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा शुरू से ही यह सपना था कि मैं स्कूल को ऊंचाईयों पर ले जाऊं, जिसके चलते मेरे साथियों ने जो भरसक प्रयत्न व मेहनत की है उसका मैं आभारी हूं आज इस गौरवमयी शाम पर मैं उन सभी का धन्यवाद करके अपने आपको गौरवान्ति महसूस कर रहा हूँ इस शिक्षा संस्थान की नींव का विचार ही प्रेरणा दायी है जोकि हमें आचार्य विजयानन्द सूरीश्वर महाराज से मिला था इस इंस्टीटूशन का पौधा 36 वर्ष पूर्व मेरे साथियों ने लगाया था जो आज पूर्णयता का विशालकाय वृक्ष का रूप धारण कर चुका है और इसका श्रेय मेरे सभी साथियों को जाता है। 

इस अवसर पर 8वीं , 10वीं, 12वीं में पंजाब मेरिट में आने वाले 5 विद्यार्थियों को 11000 के  चेक और 95 % से ऊपर आने वाले 14 विद्यार्थियों को 5100 के चेक भेंट किए गए।

इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के सरंक्षक अजित जैन, प्रधान राकेश जैन बिल्लू, उपप्रधान बोबी जैन, सेक्रेटरी आदित्य जैन, चीफ एडवाइजर राकेश जैन पप्पी,कैशियर हरीश जैन, तरसेम जैन,यशपाल जैन,मनु जैन,लीतेश जैन, रीकू जैन व स्कूल शिक्षा निधी के सेक्रेटरी मानिक जैन, कैशियर साहिल जैन  व अन्य गणमाण्य लोग उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here