
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। नैना जीवन ज्योति क्लब रजिस्टर रुपनगर की ओर से डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे लगे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कैंप में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार लगाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को नेत्रदान के संबंध में जरूरी जानकारी दी गई सबसे पहले क्लब के सदस्यों ने स्कूल की प्रिंसिपल संगीता रानी का धन्यवाद किया इस मौके पर स्कूल स्टाफ की ओर से सीनियर अध्यापक इकबाल सिंह, एनएसएस ऑफिसर अशोक सोनी तथा जयपाल शर्मा, के साथ अश्विनी शर्मा, रविंद्र सिंह, दिनेश वर्मा तथा किरण बाला मौजूद थे।

क्लब के वरिंदर व्यास ने नेत्रदान की गहराई से जानकारी सांझी करते हुए बताया कि नेत्रदान मरणोपरांत 6 से 8 घंटे के भीतर भीतर आई बैंक की टीम द्वारा दानी सज्जन के घर पर ही होता है। क्लब की ओर से ध्रुव नारंग ने उपस्थित विद्यार्थियों को नेत्रदान के साथ-साथ क्लब के अन्य चल रही सेवाओं के बारे में बताया तथा उन्हें देश सेवा के साथ-साथ अपने इलाके की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। दिनेश वर्मा ने विद्यार्थियों को क्लब के साथ जुड़कर समाज सेवा में सहयोग करने की अपील की। क्लब की ओर से ध्रुव नारंग, वरिंदर व्यास, अतिंद्रपाल सिंह, प्रवीन जैन, संदीप कक्कड़, दिनेश वर्मा, ऐकाश कथूरिया तथा रोहित तिवारी मुख्य तौर पर मौजूद थे।












