
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर से एक सूचना प्राप्त हुई है। जहां पर जालंधर के मॉडल टाउन नकोदर रोड पर स्थित एक संस्था में रहने वाली 19 साल की लड़की ने 2 दोस्तों द्वारा उसके साथ माटपीट तथा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि इस समय वह अमृतसर के एयरपोर्ट रोड पर किराए पर रहती है। उसे देवकरण सिंह निवासी गुरलाल बाजार प्रताप नगर ने दोस्ती के चलते फोन करके बुलाया था। फिर उसे कहने लगा कि घूमने फिरने चलते हैं। उसे लेने के लिए अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी दिल्ली को भेजा। गोपी सफेद रंग की कार लेकर उसके कमरे के बाहर आ गया। वह उसके साथ बैठकर अल्फा वन मॉल के नजदीक पहुंची जहां पर देवकरण सिंह धुना मिल गया। इसके बाद गाड़ी में बैठ गया।

जिसके बाद शहर में गाड़ी खड़ी करने के बाद उसे दोनों ने एक एक्टिवा पर बिठाया। शहर के अंदर आटा मंडी चौक में एक होटल में ले गए जहां पर देवकरण सिंह और गुरप्रीत सिंह ने उसे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बावजूद भी आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करना नहीं छोड़ा। उसे घायल करने के बाद उसके साथ दोनों ने जबरदस्ती की। उसके बाद उसे फिर से गाड़ी में बिठाकर उसके किराए के कमरे के बाहर छोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। थाना एयरपोर्ट की पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आरोपी देवकरण सिंह उर्फ धुना को गिरफ्तार कर लिया गया है।












