
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का अंतिस संस्कार कर दिया गया है। निगमबोध घाट में नम आंखों से प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने विधाई दी।

अर्द्ध सेना के जवानों ने उनको 21 तोपों की सलामी दी। सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ गणमान्य को फूल की मालाएं सौंपी।
इस अवसर पर सभी दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में मॉरीशस की सरकार ने 28 दिसंबर को अपना राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखने का एलान किया है।













