Wednesday, October 21, 2026
Home Latest Kejriwal ने पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार का मासिक भत्ता देने...

Kejriwal ने पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार का मासिक भत्ता देने का किया ऐलान

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ‘पुजारी-ग्रंथि सम्मान योजना’ लांच करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत, हिंदू मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार रुपये का मासिक भत्ता  दिया जाएगा।

Advertisements

केजरीवाल ने कहा, “पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। देश में पहली बार ऐसा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसमें उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here