
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भूतगिरी मंदिर ऊना रोड होशियारपुर शिव मंदिर विकास समिति की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री 1008 बाबा भूतगिरी जी महाराज का 47 वां वार्षिक भंडारा 5 जनवरी दिन रविवार को मंदिर प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्याम ज्योतिषी एवं शिव मंदिर विकास समिति के कार्यकारी प्रधान दिलबाग सिंह सिद्धू ने बताया कि महंत बाबा मोहन गिरी जी महाराज के दिशा निर्देशानुसार 47वें भंडारे की तैयारिया मुकम्मल हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को सुबह 8 बजे हवन, 10 बजे कीर्तन एवं जंगमों द्वारा शिव विवाह, 12.30 बजे झंडा पूजन, 1 बजे कन्या पूजन तथा 1.30 बजे भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से कहा है कि वह इस शुभ अवसर पर पहुंचकर लंगर रूपी प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त करें।












