
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी में दो दिवसीय अंडर 19 बास्केटबॉल बॉयज राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 4 जनवरी से शुरू होगी। प्रतियोगिता का समापन 5 जनवरी को होगा। विजेता टीम को 11 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा जबकि उपविजेता टीम को 9100 रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन जय माता टौणी देवी बास्केटबॉल कमेटी द्वारा किया जा रहा है जिसमें कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार मलकानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संसार चंद सोनी ,उपाध्यक्ष मनजीत सिंह चौहान, राजेश कुमार खन्ना, महासचिव राजेश कुमार बहल, संयुक्त सचिव, टीटू राम, संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार चौहान, कैशियर कपिल, सिंपल पठानिया, वरिष्ठ सलाहकार संजय ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, मीडिया प्रभारी संजीव चौहान, शामिल हैं।

स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गवर्नमेंट उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी के ग्राउंड में किया जा रहा है। अब तक हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, लाहौल स्पीति, बिलासपुर इत्यादि जिलों की टीमों ने अपनी स्वीकृति दे दी है। बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ 4 जनवरी को दोपहर बाद 3:00 बजे आरंभ होगा और 5 जनवरी को सायं लगभग 4:00 बजे प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य नवोदित खिलाड़ियों को मौका दे उनका उत्साह बढ़ाना है।












