
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धन-धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र प्रकाश पर्व के अवसर पर शिव सेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने समूह शहरवासियों को अपनी और पार्टी की तरफ से मुबारकबाद दी। उन्होने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमें सिखाया कि हमेशा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए, भले ही वह मार्ग कितना भी कठिन क्यों न हो।

हम सभी को चाहिए कि हम उनके जीवन और उपदेशों से प्रेरणा लें और समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें। आइए, इस पवित्र दिन पर हम सभी मिलकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज में सच्चाई और न्याय की भावना को मजबूत करें और उनके द्वारा बताई हुई शिक्षाओं पर चल कर अपना जीवन सफल बनाएं?।












