
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 5 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही राजधानी की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसी तरह भाजपा अब तक 29 और कांग्रेस 47 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।
Advertisements




















