
मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जन्मदिन की पार्टी में जा रही 12 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार करने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी देते हुए देहात पुलिस थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि लड़की अपने चचेरे भाई के घर जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी, तभी उसके एक परिचित ने उसे कथित तौर पर रोका और अपने दो साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में बैठा लिया।

उन्होंने बताया कि तीनों ने बच्ची को तालाब के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और तालाश जारी है।












