Monday, October 19, 2026
Home Latest विनीत धीर बने जालंधर के मेयर, ढिल्लो सीनियर व मलकीत डिप्टी मेयर...

विनीत धीर बने जालंधर के मेयर, ढिल्लो सीनियर व मलकीत डिप्टी मेयर नियुक्त

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता विनीत धीर को रेड क्रॉस भवन, जालंधर में नवनिर्वाचित पार्षदों की उपस्थिति में बहुमत के साथ नगर निगम, जालंधर का मेयर चुना गया। श्री धीर के नाम का प्रस्ताव दो पार्षदों ने रखा, जिस पर बाकी पार्षदों ने जोरदार तालियों के साथ सहमति जताई।

Advertisements

इसी प्रकार, पार्षदों द्वारा नामों का प्रस्ताव करने और बहुमत से सहमति जताने के बाद बलबीर सिंह ढिल्लों को नगर निगम का सीनियर डिप्टी मेयर और पार्षद मलकीत सिंह को नगर निगम का डिप्टी मेयर चुना गया। आम आदमी पार्टी के पार्षद गुरमिंदर सिंह ने पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभाई। इससे पहले कमिश्नर जालंधर मंडल अरुण सेखडी ने नवनिर्वाचित पार्षदों को अपने पद और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, विधायक बलकार सिंह, रमन अरोड़ा, परगट सिंह, बावा हेनरी और सुखविंदर कोटली भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here