Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh मिसल शहीदां निहंग बाबा फकीर सिंह अयोध्या के जत्थेदारों ने महाकुंभ में भाग ले रचा इतिहास

मिसल शहीदां निहंग बाबा फकीर सिंह अयोध्या के जत्थेदारों ने महाकुंभ में भाग ले रचा इतिहास

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। गुरु परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए, सिख और सनातन के आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए, मिसल शहीदां  निहंग बाबा फकीर सिंह अयोध्या वाले के जत्थेदारों ने महाकुंभ प्रयागराज 2025 में भाग ले इतिहास रच दिया है। सिख समाज के राष्ट्रीय संत सिंह साहब जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर के साथ सिंह साहिब जत्थेदार बाबा संतोख सिंह जी महाकाल और उनके दल के सभी निहंग सिख, सभी अनुयायियों ने मकर संक्रांति के प्रथम शाही स्नान पर्व पर पावन स्नान प्रयागराज संगम में किया और आज भी अपने दल बल के साथ रोजाना वहाँ पर भाग ले रहे हैं ।

Advertisements

प्रथम शाही स्नान पर्व के दिन उनके जत्थे ने अमृत बेला में साधु संतों के साथ, दिगंबर अखाड़े के सानिध्य में, अखाड़े में सिख धर्म की ध्वजा निशांन साहब के साथ सम्मिलित हो भाग लिया। गोरबतलब है कि सिंह साहब जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर उन निहंग बाबा फकीर सिंह जी के आठवें वंशज हैं जिन्होंने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर कलंक रूपी जो बाबरी मस्जिद थी उस पर 25 निहंगों के साथ 1858 में कब्जा कर वहां हवन पूजन किया और उसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here