Sunday, October 11, 2026
Home Himachal राहुल गांधी की निडरता और भाजपा की बौखलाहट, प्रेम कौशल की तीखी...

राहुल गांधी की निडरता और भाजपा की बौखलाहट, प्रेम कौशल की तीखी प्रतिक्रिया

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भाजपाई भाजपा को भारत और खुद को देश का मालिक समझ बैठे हैं और इसलिए जब भी कोई विपक्षी नेता भाजपा अथवा इनकी सरकार द्वारा स्थापित भेदभाव, नफ़रत और तानाशाही बाली व्यवस्था की आलोचना करता है तो उसे यह देश के ख़िलाफ़ ज़ंग जैसी संज्ञा दे कर अपने अहंकार का परिचय देते हैं।

Advertisements

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने प्रदेश भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के विषय में दिए गए वक्तव्यों के ऊपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मात्र राहुल गांधी ही देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो निस्वार्थ और निष्काम भाव से देश के निर्धन तथा बेरोज़गार वर्ग की आवाज़ बन देश को धनाढ्य लोगों के हाथों गिरवी रखने की नीति के ऊपर चलने वालों का निर्भीकता से सामना करते हुए देश में मोहब्बत और भाईचारे की भावना की मजबूती को लक्ष्य मान कर सकारात्मक राजनीति  कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राहुल गांधी एक चुनौती बन चुके हैं और भाजपाई उनके द्वारा कही गई बातों को अपने हिसाब से परिभाषित कर उनके  ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करने की राजनीति करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here