Thursday, October 22, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर ने पेट्रोल पंपों पर बुनियादी सुविधाएं एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने...

डिप्टी कमिश्नर ने पेट्रोल पंपों पर बुनियादी सुविधाएं एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वच्छता के महत्व को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी जालंधर को निर्देश दिया कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी पेट्रोल पंपों (ईंधन स्टेशनों) की जांच करने, उचित रख-रखाव और सफाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाएं। इसके अलावा संबंधित अधिकारी को आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी सौंपने को कहा गया है। जारी आदेश में डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि जालंधर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वॉशरूम और शौचालयों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। खराब रखरखाव, साफ-सफाई की कमी और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे सामने आए हैं।

Advertisements

इस स्थिति से जनता को असुविधा हो रही है। आदेश में कहा गया है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 24 जुलाई 2013 को जारी पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों, निजी संपत्तियों और विश्राम क्षेत्र परिसरों पर स्थित पेट्रोल पंपों तक पहुंच प्रदान करने के लिए एकीकृत दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से सुलभ सुविधाओं के प्रावधान को अनिवार्य करते है इसके अलावा मंत्रालय ने 26 दिसंबर 2018 के पत्र के जरिए पेयजल और शौचालय की सुविधा पर जोर दिया है। पीने के पानी और शौचालय की सुविधा जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए और पेट्रोल पंपों के प्रवेश द्वार पर उचित डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित की जानी जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here