Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur माडल टाउन पुलिस को मिली सफलता, लापता बच्चे खोज किए परिजनों के...

माडल टाउन पुलिस को मिली सफलता, लापता बच्चे खोज किए परिजनों के हवाले

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गिरीश ओहरी। होशियारपुर शहर के फगवाड़ा रोड की स्कीम न. 2 रहीमपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 2 बच्चों को थाना माडल टाउन पुलिस ने ढूंढ निकाला है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी दते हुए डी.एस.पी. सिटी जगदीश राज अत्री ने बताया कि थाना माडल टाउन के प्रभारी इस्पैक्टर भरत मसीह व पुलिस पार्टी की ओर से रेलवे अथार्टी स्टेशन होशियारपुर, जालंधर व पठानकोट में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बच्चों को ढूंढने में सफलता हासिल की।

लापता हुए बच्चों को उनके परिजनों को सकुशल सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है की बच्चों को किस व्यक्ति द्वारा घर से ले जाया गया उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here