Thursday, October 22, 2026
Home Latest डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता द्वारा जिला लाइब्रेरी गुरदासपुर का दौरा

डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता द्वारा जिला लाइब्रेरी गुरदासपुर का दौरा

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता द्वारा आज जिला लाइब्रेरी गुरदासपुर का दौरा किया गया। इस मौके पर एस.डी.एम. दीनानगर स. जसपिंदर सिंह और लोक निर्माण विभाग के एस.डी.ओ. लवप्रीत सिंह भी मौजूद थे। जिला लाइब्रेरी का दौरा करने के बाद डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के तहत जिला प्रशासन द्वारा जिला लाइब्रेरी गुरदासपुर को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जारी 36 लाख रुपये की ग्रांट के साथ लाइब्रेरी में बुक शेल्फ, कॉन्फ्रेंस हॉल, रीडिंग एरिया, ई-लाइब्रेरी, फॉल सीलिंग और वाशरूम के काम किए जाएंगे। इसके अलावा 20 लाख रुपये अलग खर्च करके लाइब्रेरी में इंटीरियर्स डेकोरेशन करने के साथ फर्नीचर आदि उपलब्ध कराया जाएगा ताकि लोग यहां बैठकर किताबें पढ़ सकें।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने कहा कि जिला लाइब्रेरी में विशेष रूप से ई-लाइब्रेरी भी स्थापित की जाएगी जिसमें विशेष कंप्यूटर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सभी प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू किए जाएंगे और इनके पूरे होने के बाद जिला लाइब्रेरी बिल्कुल नए और आधुनिक रूप में सामने आएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों के तहत जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले में लाइब्रेरी कल्चर को फिर से जीवंत किया जाये और जिला लाइब्रेरी गुरदासपुर इसमें अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here