Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur हड़ताल पर सीवरमैन यूनियन, मांगे पूरी होने तक संघर्ष की चेतावनी, चरमराने...

हड़ताल पर सीवरमैन यूनियन, मांगे पूरी होने तक संघर्ष की चेतावनी, चरमराने लगी सफाई व्यवस्था

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम में काम कर रहे सीवरमैन यूनियन ने कच्चे कर्मियों को पक्के करने व अन्कीय मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के प्रधान नरेश कुमार, रमन, गोपाल, कमल, जोगिंदर पाल, रवि, चेतन, अशोक व अन्यों ने बताया कि निगम में 38 सीवरमैन काम करते हैं, जिनमें 6 महिलांए भी शामिल हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सभी को इंसोर्स योजना के तहत रखा गया था और इनका वेतन 10,200 रुपये के करीब है। इतना ही नहीं निगम में 6 कर्मचारियों को काम करते 20-25 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक उनको पक्का नहीं किया गया।

जबकि, समय-समय की सरकार द्वारा उन्हें पक्का करने के वायदे भी किए गए। लेकिन किसी ने वायदं को अमली जामा पहनाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने बताया कि हड़ताल पर जाने से पहले उन्होंने निगम अधिकारियों को मांगपत्र भी सौंपा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके चलते उन्हें हड़ताल पर जाने को विवश होना पड़ा है, जबकि वह नहीं चाहते कि जनता को कोई परेशानी हो। मगर, सरकार एवं अधिकारियों की अनदेखी ने उन्हें मजबूर कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे हल नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और जरुरत पड़ने पर पंजाब की जत्थेबंदियों को भी साथ लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। सीवरमैन यूनियन द्वारा हड़ताल किए जाने से शहर में सीवरेज की समस्या से संबंधित शिकायतें बढ़ने लगी हैं और लोगों को परेशानी का सामना करने को विवश होना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here