Monday, October 5, 2026
Home Crime कब्रिस्तान में शवों के सिर गायब होने से लोगों में दहशत का...

कब्रिस्तान में शवों के सिर गायब होने से लोगों में दहशत का माहौल

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। ­बिहार के भागलपुर जिले में कब्रिस्तान में शवों के सिर गायब होने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में कब्रें खुदी हुई मिलीं। उनके अंदर गाड़े गए शवों के सिर नहीं हैं, लेकिन धड़ बाकी है। कब्रिस्तान में शव के सिर काटकर ले जाने की बात पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Advertisements

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कब्र से शवों के सिर काटकर ले जाने की यह 5वीं घटना है। इस घटना को कौन अंजाम दे रहा है, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को पहली घटना के बाद ही जानकारी दी गई थी, लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पिछले कई सालों से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here