Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur श्री शक्ति मंदिर में शिव विवाह का आयोजन

श्री शक्ति मंदिर में शिव विवाह का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शिव भोलेनाथ सेवा समिति की ओर से श्री शक्ति मंदिर में शिव विवाह करवाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, मेयर शिव सूद, आप के दोआबा जोन प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा व भारत भूषण वर्मा सहित कई गणमान्यों ने शिव विवाह में पहुंचकर हाजिरी लगवाई।

Advertisements

इस मौके पर सेवा समिति के सदस्यों ने शिव पूजन किया एवं राजू जंगम एडं पार्टी ने शिव विवाह की कथा सुनाई। इस मौके पर भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर यशपाल शर्मा, सौरव भोपाल, रामदेव यादव, भुपिंदर सिंह, नितेश, गौरव, मनोहर लाल जैरथ, मियंक तथा साहिल के अलावा श्री शक्ति मंदिर कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here