Thursday, October 22, 2026
Home Himachal लग कडियार पंचायत ने डंगा लगा बिजली का ट्रांसफार्मर गिरने से बचाया

लग कडियार पंचायत ने डंगा लगा बिजली का ट्रांसफार्मर गिरने से बचाया

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। कई बार ग्राम पंचायतों के कार्य खूब सुर्खियां बटोरते हैं और पंचायत प्रधान की विकास के प्रति सोच को भी दर्शाते हैं। बमसन विकास खंड की ग्राम पंचायत लग कडियार में  बिजली का ट्रांसफार्मर गिरने की स्थिति में था। ग्राम पंचायत द्वारा तुरंत  संज्ञान लेते हुए ट्रांसफार्मर को प्रोटेक्शन वॉल लगाई गई जिससे किसी अनहोनी या अप्रिय घटना होने से बचाया जा सके। पंचायत प्रधान  राकेश कुमार ने बताया कि  गांव की विद्युत आपूर्ति को सामान्य रूप से बहाल भी रखा गया।

Advertisements

विद्युत विभाग  के कक्कड़ सब डिवीजन के एस डी ओ अंकज गुप्ता ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाने में पंचायत प्रधान राजेश ठाकुर  ने  सराहनीय कार्य किया है। इससे पता चलता  जनता के प्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here