Monday, October 26, 2026
Home Himachal पार्क करने के 5 मिनट बाद ही स्कूटर में लगी आग, पूरी...

पार्क करने के 5 मिनट बाद ही स्कूटर में लगी आग, पूरी तरह जला

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के मासियाना घाट के पास ओला कंपनी के स्कूटर में अचानक आग लग गई। स्कूटर पूरी तरह से जल गया है। जानकारी के अनुसार रवि शर्मा बीपीओ मासियाना अपने ओला कंपनी के स्कूटर पर मासियाना घाट के पास लखमन सिद्ध गया हुआ था, जो कि 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्कूटर पार्क करने के 5 मिनट बाद ही खड़े स्कूटर में अचानक आग लग गई। सिद्ध की सीढिय़ों का कार्य कर रहे मजदूरों ने पानी डालकर स्कूटर में लगी आग को बुझाया है।

Advertisements

रवि शर्मा ने बताया कि जब वह स्कूटर पार्क करके जा ही रहे थे और जब वह सीढिय़ां चढऩे लगे तो 5 मिनट बाद ही स्क्ूटर में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से स्कूटर पूरी तरह से जल चुका है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत ओला कंपनी में दर्ज करवा दी है। ओला कंपनी स्कूटर को ले गई है और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here