Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur बलिदान दिवस के मौके पर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को...

बलिदान दिवस के मौके पर 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को किया याद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वालों को याद किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी की तस्वीर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से शस्त्र उल्टे कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के बलिदान को याद किया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से बताए गए सच, प्रेम व अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए उनके आदर्शों के अपनाने के लिए कहा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने के साथ-साथ अहिंसा व सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व अन्य महान देश भक्तों व स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के कारण ही आज हम सभी स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं। इस लिए सभी को इन महान शख्सियतों द्वारा संजोए गए सपनों की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन, अनुशासन व समर्पण की भावना के साथ निभाने के लिए भी प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here