Thursday, October 22, 2026
Home Latest दृष्टिहीन एवं दिव्यांग व्यक्तियों के दस्तावेज बनाने हेतु विशेष कैंप 8 फरवरी...

दृष्टिहीन एवं दिव्यांग व्यक्तियों के दस्तावेज बनाने हेतु विशेष कैंप 8 फरवरी को

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। नेत्रहीन और दिव्यांग व्यक्तियों के दस्तावेज बनाने के संबंध में 8 फरवरी को गांव चकराला में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए  बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों की दिव्यांगता/यू.डी.आई.डी. कार्ड, रेलवे रियायत प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रेलवे ई-कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड आदि बनाने के लिए एक विशेष कैम्प गुरुद्वारा पातशाही छठी गांव चकराला के पास तहसील करतारपुर में आयोजित किया जा रहा है। कैम्प को उचित ढंग से संचालित करने हेतु डा. अग्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisements

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्धारित तिथि पर कैम्प स्थल पर आवश्यक मैडिकल टीमों के अलावा डाटा इंट्री ऑपरेटर, इंटरनेट सुविधा, यू.डी.आई.डी. ​​कार्ड बनाने के लिए कंप्यूटर आदि सहित अन्य आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कैम्प स्थल पर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पेंशन फॉर्म भरने, आधार कार्ड बनाने या अपडेट करने की सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए भी कहा। डिप्टी कमिश्नर ने दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग व्यक्तियों से भी इस कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने दस्तावेज तैयार करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here