Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh रवनीत बिट्टू के बयान पर ‘आप’ ने कहा-भाजपा लगातार पंजाबियों को बदनाम...

रवनीत बिट्टू के बयान पर ‘आप’ ने कहा-भाजपा लगातार पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू के पंजाब के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर छापे से संबंधित बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। ‘आप’ सांसद और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इस घटना आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा लगातार पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। यह उसी साजिश का हिस्सा है। मलविंदर कंग ने कहा कि दिल्ली चुनाव की घोषणा होने के बाद करीब पिछले एक महीने से भाजपा लगातार पंजाबियों को निशाना बना रही है। कभी उसे पंजाब की गाड़ियों से दिक्कत होती है तों कभी सिखों और पंजाब के लोगों से। भाजपा नेताओं का बयान पंजाबियों के प्रति उसके नफरत को दर्शाता है।

Advertisements

कंग ने कहा कि यह सब चुनाव आयोग के निकम्मेपन के कारण हो रहा है। चुनाव आयोग भाजपा का गुलाम बन चुका है। वह पंजाब के मुख्यमंत्री के यहां बेवजह छापे मारती है, लेकिन परवेश वर्मा के पैसे बांटने पर चुप है, जबकि वर्मा की तरफ से लगातार नई दिल्ली विधानसभा में पैसे, जूते और कपड़े बांटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग को उसपर कारवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की है। इसके लिए पंजाब के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। दिल्ली के लोग भी ऐसी घटिया राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे। 5 फरवरी को लोग भारतीय जनता पार्टी को इसका जवाब देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here