
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नर सेवा नारायण सेवा परिवार होशियारपुर की तरफ से दिल्ली में हुई भाजपा की बड़ी जीत पर राहगीरों को लड्डू बांट कर खुशी मनाई गई। इस मौके पर संस्थापक राजीव महाजन ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने महाठग केजरीवाल और उसके बड़े नेताओं को उनके कट्टर बेईमान होने की सजा दे दी है।


जिस प्रकार दिल्ली में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसी तरह 2027 में पंजाब की जनता पंजाब में भी कमल का फूल खिलाएगी। उन्होंनें इस जीत के लिए वहां के एक-एक कार्यकर्ता को बधाई दी और कहा कि वे इसी उत्साह और जजबे के साथ सरकार बनने पर दिल्ली के विकास में योगदान डालते रहे। इस अवसर पर संस्थापक राजीव महाजन, प्रधान राकेश सहारन, राम देव यादव, बाजपा नेता चिंटू हंस, पप्पी बहल, अरुणेश कपूर, पारस शर्मा, रिक्की शर्मा, जगजीत रेहसी, चरणजीत, दिशांत, बलबीर आदि मौजूद थे।












