Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur सिविल सर्जन डा.पवन शगोत्रा ​​ने विभिन्न आम आदमी क्लीनिकों का किया दौरा

सिविल सर्जन डा.पवन शगोत्रा ​​ने विभिन्न आम आदमी क्लीनिकों का किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​ने ज़िला होशियारपुर के ब्लॉक चक्कोवाल के आम आदमी क्लिनिक भागोवाल तथा ब्लॉक भूंगा के आम आदमी कपाहट का दौरा किया। सिविल सर्जन द्वारा विभिन्न आम आदमी क्लीनिकों की जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गयी तथा सभी को समय के पाबंद रहने का निर्देश दिया गया। उनके द्वारा दैनिक ओपीडी, मरीजों का रिकार्ड, दवा स्टॉक एवं साफ-सफाई की विशेष रूप से समीक्षा की गई। डा. शगोत्रा ​​ने स्टाफ को कामकाज और मरीजों का उचित रिकॉर्ड बनाए रखने को कहा।

Advertisements

फार्मेसी स्टोर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जा सकें। उन्होंने वहां आए मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली दवाओं तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ को बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ से कहा कि वे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं एवं मरीजों के प्रति प्रेमपूर्ण रवैया अपनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here