
मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में देर रात सड़क हादसे दौरान एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अवतार सिंह राजपूत के रूप में हुई है और घायलों की पहचान वंश राठौर और सूरज धनगर के रूप में हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात एक कार में सवार होकर 3 युवक भोपाल से सिवनी मालवा लौट रहे थे और इसी दौरान उनकी कार टवेरा गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार ने कंट्रोल खो दिया और सड़क से नीचे उतर गई और अचानक आग की लपटों में घिर गई।

आग लगने से कार में सवार 1 युवक आग में फस गया और उसकी मौत हो गई जबकि 2 ने कार से बमुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और मृतक युवक के शव को बाहर निकाला गया और दोनों घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












