
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा श्री शिव कृपा महोत्सव के अंतर्गत निकाली जा रही प्रभात फेरियो की श्रृंखला 11 दिन में प्रवेश हुई। आज की प्रभात फेरी मंदिर में पंडित सौरव द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात राजू कथूरिया की अगुवाई मे प्रभात फेरी नंगल रोड नानपुरा में पहुंची। नानकपुरा से सबसे पहले प्रभात फेरी वाहेगुरु एंक्लेव निवासी सोमराज शर्मा के घर गई। जहां पर झंडा फेरी के पश्चात प्रभात फेरी जेजे वैली में गई। जहां पर प्रभात फेरी में उपस्थित श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। वहां गाए गए भजनों पर भक्तजन खूब नाचे। बम बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति के अध्यक्ष हरमिंदर पाल सिंह अहलूवालिया ने सारी संगत को बताया की 24 फरवरी को भोले बाबा की जागो निकली जाएगी, जो कि श्री रामा मंदिर से चलकर मेंन बाजार से होते हुए श्री स्वर्णकार मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगा। प्रभात फेरी में समिति की मैनेजमेंट, सदस्यों के साथ सैकड़ो शिव भक्त भी मौजूद थे।












