Saturday, October 24, 2026
Home Latest अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 28 फरवरी...

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 28 फरवरी तक बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी मेजर डा. अमित महाजन ने आज सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 28 फरवरी 2025 तक अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए बूथ लेवल एजेंट (प्रति मतदान केंद्र 1) तैनात करना होगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा तैनात बूथ लेवल एजेंट मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और इससे योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने, हटाने, संशोधन और स्थानांतरण के लिए फॉर्म भरने में मदद मिलेगी। उन्होंने बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में वर्तमान दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने को कहा। बैठक में चुनाव कानूनगो राकेश कुमार एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here