हिन्दोस्तान रहे न रहे, असी तां तुहाडे नाल ई रहिणा, सुखबीर का बयान अति निंदनीय: विधायक अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिन्दोस्तान रहे न रहे, असी तां तुहाडे नाल ई रहिणा, सुखबीर सिंह बादल द्वारा भाजपा की जालंधर में हुई रैली में दिए गए इस बयान का कड़ा संज्ञान लेते हुए विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि सुखबीर बादल का यह बयान अतिनिंदनीय है।

Advertisements

सुखबीर बादल ने ऐसा कहकर देश को आजाद करवाने वाले हजारों-लाखों स्वतंत्रता सैनियों व देश भक्तों के साथ-साथ 130 करोड़ हिन्दोस्तानियों का अपमान किया है। अगर, सुखबीर बादल ने यह बयान भावुकता में दिया है तो उन्हें अपनी कही बात को वापस लेना चाहिए तथा देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए। अगर वे यह समझते हैं कि उन्होंने यह बयान भावुकता में नहीं दिया तो उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि हम सब देश से हैं और देश हमारा है, इससे ऊपर कुछ भी नहीं है। सुखबीर बादल के इस बयान ने देश की गरिमा और अस्तित्व को खतरे में डाला है तथा यह संदेश देने का प्रयास किया है कि उनके लिए देश से भी ऊपर उनका गठबंधन है।

कहा, सुखबीर और भाजपा का देश विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब

विधायक अरोड़ा ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए हजारों-लाखों हिन्दोस्तानियों ने अपना बलिदान दिया। महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरु, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, ऊधम सिंह, राजगुरु और सुखदेव ऐसे हजारों नाम हैं जिन्होंने देश को आजाद करवाने तथा देश की एकता और अखण्ता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम कभी देश का ऋण नहीं उतार सकते।

सुखबीर बादल ने यह बात कहकर भारतीय संविधान की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाई है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि सुखबीर बादल द्वारा इतनी बड़ी बात कहे जाने के बावजूद खुद को सबसे बड़ी देशभक्तों की पार्टी बताने वाली भाजपा की चुप्पी भी कई सवालों को जन्म देती है। इसलिए वे भी सुखबीर के इस बयान में बराबर की भागीदार है तथा भाजपा को सुखबीर द्वारा कही बात पर अपना रुख साफ करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here