Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur दूसरी जीत के साथ सोनालीका-11 ने किया सेमीफाइनल में प्रवेशः डा. रमन...

दूसरी जीत के साथ सोनालीका-11 ने किया सेमीफाइनल में प्रवेशः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत एचडीसीए द्वारा पीसीए के सहयोग से करवाई जा रही जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह जी को समर्पित करवाई जा रही यादगारी प्रीमियम क्रिकेट लीग में रेलवे मंड़ी की ग्राउंड में आज खेले गए मैच में सोनालीका-11 ने आईएमए-11 को 5 विकेट से हराकर सैमीफाइनल में प्रवेश किया। आज खेलें गए मैच में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय लेकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर तीक्षण सूद ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ प्रदेश के हर नागरिक को जागरुक होकर इस जंग में आगे आकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा जिस तरह पंजाब की जवानी को बर्बाद कर रहा हैं उसके लिए ऐसे आयोजनों से युवाओं को नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Advertisements

उन्होंने एचडीसीए द्वारा करवाई जा रही इस लीग की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नशा समाप्ति अभियान को विशेष बल मिलेगा। इस मौके पर डा. रमन घई ने बताया कि टी-20 फॉर्मेट पर करवाई जा रही इस क्रिकेट लीग में सोनालिका-11 ने लगातार अपनी दूसरी जीत आर्जित की। डा. घई ने बताया कि नशे के खात्मे के लिए करवाई जा रही इस लीग में अगले रविवार डीसी-11 औऱ कारपोरेशन-11 तथा एसएसपी-11 और आईएमए-11 अपने-अपने मैच खेलेंगे। डा. घई ने बताया कि आज खेलें गए मैच में सोनालिका-11 ने टॊस जीतकर आईएमए-11 को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। आईएमए-11 की सारी टीम ने 19.9 ओवर में 101 पर आल आउट हो गई। जिसमें सुमित रामपाल ने 19 रनों का योगदान दिया। सोनालिका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकुश ने 3 विकेट, नंदन रघुवंशी ने 2 विकेट, कैप्टन विशाल पटियाल ने 2 विकेट लिए। सोनालिका की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.4 ओवरों में 102 बनाकर दूसरी जीत दर्ज की। जिसमें राहुल ने नावाद 33 रनों का योगदान दिया। आईएमए-11 की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नरिंदर ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस मैच में अंकुश मैन आफ दा मैच रहे। इस मौके पर एचडीसीए की तरफ से विवेक साहनी, डा. पंकज शिव, ठाकुर जोगराज, मनोज ओहरी, अदर्श सेठी, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा, जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, जिला महिला कोच दविंदर कल्याण,  कोच दलजीत धीमान, मदन सिंह डडवाल, दिनेश शर्मा रिंका, सोढी राम सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। इस मैच में कामेंट्री की भूमिका पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर जिला ट्रेनर कुलदीप धामी ने बाखूबी निभाई। इस दौरान टूर्नामैंट कमेटी के सदस्यों ने मैच स्कोर आन लाइन करने की भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here