Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal दल दल और पानी में डूबा एनएच नंबर 3 व निर्माण कंपनी द्वारा बनाया...

दल दल और पानी में डूबा एनएच नंबर 3 व निर्माण कंपनी द्वारा बनाया गया नया रैन शेल्टर 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पिछले 30 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण हमीरपुर से मंडी बन रहा नेशनल हाइवे नंबर तीन कीचड़ में तब्दील हो गया है। बारी मंदिर के पास निर्माण कंपनी द्वारा बनाई गई नई वर्षा शालिका दल दल और पानी में डूब गई है। कई जगह सड़क पर पानी रुकने से बड़े बड़े तालाब बन गए हैं। सड़क पर कीचड़ से फिसलन बढ़ गई है। इससे पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कोट, बारी मंदिर, कोल्हूसिद्ध, झनिक्कर, समीरपुर में दोपहिया वाहन चालकों को नेशनल हाइवे नंबर तीन पर सफर करने में काफी परेशानी दिखी। ग्रामीणों मनोज, प्रकाश, सुनील, संसार चंद, राकेश, राजेश, देशराज, भूमि राज, अशोक, ध्यान सिंह इत्यादि का कहना है कि निर्माण कंपनी पिछले तीन साल से लोगों को परेशान किए हुए है और रोड की सही ढंग से संभाल नहीं हो पा रही है।

Advertisements

इन्होंने मांग की है कि शीघ्र रोड को पक्का कर तथा उचित स्थान पर पानी निकासी की व्यवस्था कर  राहत प्रदान की जाए। इस बारे में नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के नए आए सुपरवाइजर अंकित सिंह ने कहा है कि फिलहाल नेशनल हाइवे नंबर तीन पर ट्रैफिक बहाल है। जिन स्थानों पर ज्यादा कीचड़ और पानी एकत्रित है, उन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर  जेसीबी लगा कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here