Wednesday, October 21, 2026
Home Latest मोहिंदर भगत ने 100 से ज्यादा लोगों को किए पेंशन पत्र वितरित

मोहिंदर भगत ने 100 से ज्यादा लोगों को किए पेंशन पत्र वितरित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज अपने बस्ती नौ स्थित कार्यालय में 100 के करीब विधवा, बुढ़ापा,अपंग तथा आश्रित लोगों को पेंशन पत्र वितरित किए। मोहिंदर भगत ने कहा कि सभी बुजुर्ग, विधवा महिलाएं, आश्रित तथा अपंग व्यक्ति सम्मान के साथ जीने का अधिकार रखते हैं यह तभी संभव हो पाएगा जब उनको रहने खाने की कोई परेशानी ना हो।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब सरकार इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हर उपयुक्त लोगों की पेंशन लगा रही है। इस अवसर पर पार्षद पति सुदेश भगत, संजीव भगत मिडिया इंचार्ज जालंधर, गुरनाम सिंह ब्लाक प्रधान, वरुण सज्जन ब्लाक प्रधान, सुभाष गोरिया, कमल लोच, गोरव जौशी, मन भगत, दुषांत, रवि भगत, पृथ्वी भगत तथा कुलदीप गगन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here