Sunday, October 18, 2026
Home Education टॉडलर्ज होम में बच्चों ने मनाया “आलिंगन दिवस”

टॉडलर्ज होम में बच्चों ने मनाया “आलिंगन दिवस”

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्ज होम स्टडी हॉल स्कूल में तीसरी कक्षा के बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर आलिंगन दिवस (गले लगने का दिन) मनाया। यह सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि यह कि अहसास है जो हमें स्नेह, अपनापन और प्रेम का अनुभव कराता है। गले लगाने से हम अपनी भावनाओं को बिना शब्दों के व्यक्त कर सकते है। यह न केवल परिवार और दोस्तों के बीच अपनापन बढ़ाता है बल्कि शिक्षकों और बच्चों के रिश्ते को भी और मजबूत करता है। बच्चें नन्हें फूलों की तरह होते है, जिन्हें प्यार और स्नेह की जरूरत होती है। जब वह माता-पिता, शिक्षक या दोस्तों से गले मिलते है, तो उन्हें सुरक्षा, अपनापन और आत्मविश्वास का एहसास होता है। इससे बच्चों में भावनात्मक सुरक्षा, खुशी, आत्मविश्वास, प्यार और तनाव कम होता है। इससे बच्चों का डर और घबराहट दूर होता है। बच्चों के लिए सुंदर पंक्तियां-

Advertisements

“टीचर जब प्यार से बुलाते, हम सब कुछ सीखने को आतुर हो जाते”।

“गले लगकर प्यार जताएं, आपनेपन का खुशबू फैलाएं”।

अंत में स्कूल की अध्यक्ष सुमन गुलाटी ने कहा कि हमेशा प्यार और स्नेह से भरे रहिए। एक छोटा सा गले लगना किसी को खुशी और हौंसला दे सकता है। अपने दोस्तों की मदद करें, एक-दूसरे का सम्मान करें और हर किसी के प्रति दयालु बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here