
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु रविदास महाराज जी के गुरुपर्व के उपलक्ष्य में निकाले गये नगर कीर्तन में शिव सेना समाजवादी पार्टी ने कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में नगर कीर्तन का नेतृत्व कर रहे पांच प्यारों को सैशन चौंक में सिरोपे पहना कर सम्मानित किया तथा उन पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर पार्टी की तरफ से लड्डुओं का लंगर भी लगाया गया।

इस अवसर पर जावेद खान ने सभी शहर वासियों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के गुरुपवर्व की शुभकामनाएं दी तथा सभी को उनके बताये हुए आदर्शों पर चल कर अपना जीवन सफल बनाने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि हम सभी को मिल जुल कर आपसी भाईचारे को बना कर सभी त्योहार मनाने चाहिए। इस अवसर पर सिटी वाईस प्रधान संदीप सूद, लाडी, दीपक कुमार, संतोष कुमार तथा प्रदीप आदि उपस्थित थे।











