
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही अंतर जिला अंडर-16 लड़कों की क्रिकेट टूर्नामैंट में भाग लेने वाली जिला होशियारपुर टीम का चयन 11 मार्च दिन मंगलवार बाद दोपहर 2 बजे स्थानीय एचडीसीए मैदान रेलवे मंडी में होगा।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि इस चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी होशियारपुर जिले से संबंधित होने चाहिएं और उनकी आयु 1 सिंतबर 2025 तक 16 साल से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि क्रिकेटचयन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी जन्म प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। डा. घई ने बताया कि चयन हुए खिलाड़ियों का 15 दिन का अभ्यास कैंप एचडीसीए मैदान में जिला कोच दलजीत सिंह, दलजीत धीमान व जिला ट्रेनर कुलदीप धामी की देखरेख में लगाया जाएगा।










