
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 10वां ठाकुर वरियाम सिंह यादगारी ओपन ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामैंट यादगारी पल छोड़ता हुआ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में बाल भवन दिल्ली ने साबी-11 को हराकर टूर्नामैंट अपने नाम किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने विशेष तौर से पहुंचकर मैच की शुरुआत करवाते हुए खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

साबी-11 ने पाया रनरअप होने का खिताब
इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान सतप्रीत सिंह एवं पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी ने बताया कि टास जीतकर साबी-11 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवरों में साबी-11 ने 155 रन का लक्ष्य बाल भवन दिल्ली को दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बाल भवन दिल्ली की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 13 ओवरों में मैच जीत लिया। इस दौरान मैन आफ द मैच व बैस्ट बैटसमैन यजश आर शर्मा, मैन आफ द सीरीज़ गौरव चौधरी, बैस्ट बालर सूर्यकांत चौहान तथा बैस्ट फील्डर का खिताब देव लाकरा के नाम रहा। विजेता एवं उपविजेता टीम को कैश पुरस्कार एवं ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया गया। मैच दौरान देश के प्रसिद्ध कमंटेटर अलंकार गौतम ने शानदार कामेंट्री करके खिलाड़ियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
इस मौके पर द स्टैलर न्यूज़ के मुख्य संपादक संदीप डोगरा, एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई, पूर्व रणजी खिलाड़ी अरुण बेदी, जसप्रीत कौर, अमरजीत सिंह, जेपी सिंह, मनजीत सिंह, कुलजीत सिंह, रुपिंदर राणा, अरमान छिब्बा, मोनू राणा, मुस्कान छिब्बा, मंजू ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, रविंदरपाल सिंह, कुलवीर सिंह, सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल, जसप्रीत सिंह, सतिंदर सिंह, रणवीर राणा, धर्मवीर सिंह, जतिन संदल, जयवीर सिंह, उदयवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, तरुण खोसला, चंद्रमोहन, सतीश मामा, प्रवीन शिंटू, जसवीर सिंह, राम कुमार, राहुल अग्रवाल, नरेश कौशल, अश्वनी ठाकुर, कुलविंदर बब्बू, रोहित महराल, नैशनल बाक्सर व जिम कोच विक्रम शर्मा वीर, विक्की, अम्पायर दलजीत इंजी, जिला महिला कोच दविंदर कल्याण, दिनेश शर्मा रिंका, अमृतपाल सिंह व अनुराग भारद्वाज, स्कोरर रवि चौरसिया व जयंत शर्मा, राहुल अग्रवाल, ग्राउंड मैन सोढी राम, सोनू, अशोक, दक्ष, अतुल चावला, आशू चावला, साहब सिंह, केवल ठाकुर, एडवोकेट अवनीश हंस, जसविंदर सिंह, मलकीयत सिंह, तेजिंदर सिंह, प्रिंस, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य और दर्शक मौजूद थे।










