Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal भगवान कृष्ण को सीएम ने तिलक लगा सुजानपुर होली मेले का किया आगाज 

भगवान कृष्ण को सीएम ने तिलक लगा सुजानपुर होली मेले का किया आगाज 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला में चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ आरम्भ हो गया है। आधिकारिक रूप से  मेला 15 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर टीहरा स्थित ऐतिहासिक मुरली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान कृष्ण को तिलक लगा मेले की शुरुआत की। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भाग लिया और शोभा यात्रा का नेतृत्व किया। ऐतिहासिक चौगान मैदान से मुरली-मनोहर मंदिर तक सैकड़ों लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ किया। इनमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और हिम ईरा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। इससे पहले, सुजानपुर आगमन पर हजारों लोगों ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली मेले में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है, साथ ही इससे आपसी भाईचारे को भी बल मिलता है। इस अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, सुमन भारती, राजीव राणा, रणजीत वर्मा, सुभाष ढटवालिया, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत ठाकुर और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here